नयी दिल्ली: राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने भ्रामक पान मसाला विज्ञापन से जुड़ी एक शिकायत के संबंध में फिल्म अभिनेता सलमान खान को राहत देते हुए उनके खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में जारी कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
आयोग ने यह अंतरिम आदेश एक अपील पर सुनवाई के दौरान दिया। इस अपील में कोटा के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (डीसीडीआरसी) के उन निर्देशों को चुनौती दी गई थी जिनमें खान समेत प्रतिवादी पक्षों के लोगों के हस्ताक्षरों के सत्यापन की बात कही गई थी।
