उज्जैन, । संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय का परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने मात्र 25 मिनट के भीतर मृतक प्रधान आरक्षक की 8 वर्षीय पुत्री को बाल आरक्षक पद पर नियुक्त किया।
थाना महाकाल में पदस्थ प्रधान आरक्षक (क्रमांक 988) देवेन्द्र सिंह रघुवंशी का 17 मई 2025 को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इस दुखद घटना से पूरा पुलिस परिवार शोक में डूब गया।
आज मृतक आरक्षक की पत्नी अपनी नाबालिग पुत्री इच्छा के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और बाल आरक्षक नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आवेदन मिलते ही तुरंत आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू की और केवल 25 मिनट के भीतर नियुक्ति आदेश जारी कर परिजनों को स्वहस्ते सौंपा।
पुलिस अधीक्षक की यह त्वरित कार्यवाही शासन-प्रशासन के इतिहास में दुर्लभ और अनुकरणीय मिसाल मानी जा रही है, जिसने न केवल पुलिस संगठन के मानवीय स्वरूप को उजागर किया बल्कि शोकाकुल परिवार को संबल भी प्रदान किया।
