उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपालसिंह चावड़ा जी द्वारा भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई।
जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा उज्जैन ग्रामीण किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में श्री शंभू सिंह तंवर (नलखेड़ा) को नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्री धाकड़ ने कहा कि शंभू सिंह तंवर ऊर्जावान और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। इनकी नियुक्ति से निश्चित ही किसान मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा किसान मोर्चा ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। आपके नेतृत्व में किसान मोर्चा गांव-गांव तक केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री शंभू सिंह तंवर ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। किसान वर्ग को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
