Sunday, November 8, 2026
Homeदेशगुरु नानक स्वास्थ सेवा द्वारा धन्वंतरि जयंती (धनतेरस) *पर 100 चिकित्सकों का...

गुरु नानक स्वास्थ सेवा द्वारा धन्वंतरि जयंती (धनतेरस) *पर 100 चिकित्सकों का सम्मान

उज्जैन । दिनांक 6 नवंबर शुक्रवार को स्थानीय गुरुद्वारा फ्रीगंज में चिकित्सा जगत के प्रवर्तक आदि देव भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर गुरु नानक स्वास्थ सेवा एवं आयुर्वेद सम्मेलन की उज्जैन जिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में* तथा दवा निर्माता कम्पनी झंडू लिमिटेड एवं हिमालया वेलनेस के सहयोग से 100 चिकित्सकों का सम्मान किया गया जिसमें सभी पद्धतियों के चिकित्सक सम्मिलित हुए।
कार्यकर्म के मुख्य अतिथि .गुरुद्वारा सुख सागर फ्रीगंज के अध्यक्ष स. चरण जीत सिंह कालरा, अध्यक्षता माधव कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. (प्रो.) बी एस मक्कड़ , विशेष अतिथि एस एस नारंग, स. कुलवंत सिंह, वैद्य एस एन पाण्डे (महामंत्री अ.भा. आयुर्वेद महासम्मेलन) , वैद्य विनोद वैरागी (प्रांतीय अध्यक्ष ,मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन) आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभा का संचालन डिंपल कालरा एवं स्वाति कालरा ने किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments