उज्जैन: शलाका बैडमिंटन संघ, उज्जैन के प्रस्तावित नवीन बैडमिंटन कोर्ट का सोमवार को भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। महापौर श्री मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री अनिल जैन कालूहेड़ा तथा अतिथि उज्जैन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव यादव की गरिमामय उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न हुआ।
नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा महापौर मद से लगभग 33 लाख रुपये की लागत से नवीन बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में यहां चार बैडमिंटन कोर्ट उपलब्ध हैं। नवीन कोर्ट के निर्माण के पश्चात इनकी संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल गतिविधियों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और बैडमिंटन खेल को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर माधव क्लब के अध्यक्ष डॉ. कात्यायन मिश्र, सचिव श्री विजय भार्गव, कोषाध्यक्ष श्री आशीष जैन, प्रशिक्षक श्री प्रशांत सिरसट, श्री दिलीप धनवानी, जोनल अधिकारी श्री जितेंद्र पाल सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
