Tuesday, October 13, 2026
Homeउज्जैनअमलतास नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली के...

अमलतास नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

देवास, । विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज, देवास के विद्यार्थियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एम.जी. शासकीय चिकित्सालय, देवास के ओपीडी परिसर में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने मानसिक रोगों के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों, सामाजिक भेदभाव तथा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करने जैसी चुनौतियों को प्रस्तुत किया। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान, उचित उपचार और जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक के पश्चात मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर देवास के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP) के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र प्रजापति अमलतास नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्या डॉ. संगीता तिवारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज के मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मोहसिन खान एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में किया गया।
अमलतास विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की इस आयोजन के माध्यम से नर्सिंग विद्यार्थियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments