Wednesday, October 7, 2026
Homeउज्जैनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्षद स्व. माया त्रिवेदी के निवास पहुंचकर...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्षद स्व. माया त्रिवेदी के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

उज्जैन, 7 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान वार्ड क्रमांक-22 की पार्षद स्व. माया राजेश त्रिवेदी के कार्तिक चौक स्थित निवास पहुंचकर उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. माया त्रिवेदी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत माया त्रिवेदी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री संजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्व. माया त्रिवेदी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments