उज्जैन। एआरटी केंद्र 6 अक्टूबर से पेपरलेस केंद्र के रूप में कार्य करने वाला प्रदेश का प्रथम प्रायवेट क्षेत्र का केंद्र बन गया है।
गत 17 वर्षों से कार्यरत यह केंद्र उज्जैन संभाग के एचआईवी/एड्स पीड़ितों की सेवा कर रहा है। पेपरलेस होने से रोगियों के उपचार, इनकी जांच इनकी विभिन्न जानकारियां शासन एवं स्वयं मरीज को भी बहुत सुलभ एवं समय बचाने वाली हो जाएंगे। इस शुभारंभ अवसर पर केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. बम्बोरिया द्वारा उपस्थित सम्माननीय अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों के रूप में डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. आरती जुल्का, डॉ. पोटे, डॉ. योगिता मारोठी, डॉ. शुभ्रा मेहता की उपस्थिति गौरवशाली रही।
शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज के सभी विभाग भी मेडिकल डायरेक्टर डॉ. वी.के. महाडिक के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की योजनानुसार पेपरलेस कार्य करने लगेंगे। आभार मनीष शर्मा विहान कार्यक्रम संचालक द्वारा किया गया।
