उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण में नगर पालिका परिषद नागदा एवं महिदपुर ग्रामीण मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अटल गार्डन, नागदा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा स्वच्छता एवं नगर की सेवा में निरंतर समर्पित सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, जिला महामंत्री राकेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल,प्रकाश जैन सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
भाजपा महिदपुर ग्रामीण मण्डल के ग्राम जगोटी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘मोदी सेवा संकल्प अभियान – 25 संकल्प, एक उद्देश्य – सेवा’ में सहभागिता की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के समर्पित सेवा संकल्प से प्रेरणा लेते हुए वंचित एवं निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु पाठ्य-सामग्री वितरण का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है। एक कार्यकर्ता से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा ही संगठन है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम सभी को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा का संकल्प लेना है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं है, यह माँ के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने का संकल्प है। हर कार्यकर्ता एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल माँ की तरह करे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने जो आह्वान किया था, उसे हमारे सफाई मित्र धरातल पर साकार कर रहे हैं। वे सही अर्थों में स्वच्छ भारत मिशन के सच्चे सिपाही हैं। उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘25 संकल्प, एक उद्देश्य’ के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में अपना योगदान दे। यही प्रधानमंत्री जी के प्रति सच्ची निष्ठा होगी और यही राष्ट्र निर्माण में हमारी भागीदारी होगी।
जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र परमार ने बताया कि ग्राम जगोटी में प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित मालवी संस्कृति, लोकपरम्परा एवं कला की समृद्ध विरासत को समर्पित अखिल भारतीय संजा लोकोत्सव में सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
मालवा की परंपरा और पहचान को जीवंत बनाए रखने तथा हमारी लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री गणपतलाल डाबी, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, जिला महामंत्री राकेश यादव, मोर्चों के जिलाध्यक्ष,जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष किशोर शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी उपस्थित रहे।
जगोटी में महिदपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशोर शर्मा के नेतृत्व में महिदपुर ग्रामीण मंडल द्वारा सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
