उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण की नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती भारती चौहान का दायित्व ग्रहण समारोह आज जिला भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।साथ ही नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा स्व-सहायता समूह प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक श्रीमती उषा सोनी का भी स्वागत सम्मान किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र परमार ने बताया कि समारोह में मुख्य रूप से भाजपा उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, घट्टिया विधानसभा विधायक डॉ. सतीश मालवीय,बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड्या,जिला महामंत्री राकेश यादव,श्याम शर्मा,कार्यालय मंत्री सुमेरसिंह कालुहेड़ा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर,नागदा न पा अध्यक्ष श्रीमती संतोष गहलोत,जिला नेत्री ऋतु पाटीदार,ज्योति पलोड,अजीता परमार, कृष्णा सूर्यवंशी,वर्षा पाटोदी,मण्डल प्रभारी यशोदा बैरागी,मण्डल अध्यक्ष उमा पांडे,सहित जिला पदाधिकारीगण,मण्डल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,श्यामा प्रसाद जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।
जिला अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिला शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने नारी सशक्तिकरण को जो दिशा दी है, उसे बूथ तक ले जाने का काम महिला मोर्चा करेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्रीमती भारती चौहान के नेतृत्व में महिला मोर्चा ग्रामीण जिले में और अधिक सशक्त होगा और आगामी कार्यक्रमों में बहनों की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी।मैं नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष को अपनी व सम्पूर्ण जिले की और से शुभकामनाएं देता हूँ।
नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती भारती चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा मुझे जो यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मैं पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगी। मेरी कोशिश रहेगी कि जिले के प्रत्येक मंडल, प्रत्येक बूथ तक महिला मोर्चा की बहनों की टोली पहुंचे और केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं।”
प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश’ का जो विजन है,उसे हम महिला शक्ति के माध्यम से जमीन पर उतारेंगे।मैं सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हूँ।
कार्यक्रम को विधायक डॉ सतीश मालवीय व विधायक जितेन्द्र पंड्या ने भी संबोधित किया दोनों ने अपने वक्तव्य में देशहित में और संगठन हित में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया।
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
