Tuesday, September 29, 2026
Homeउज्जैनविक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक की 33 वीं वार्षिक साधारण सम्पन्न

विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक की 33 वीं वार्षिक साधारण सम्पन्न

सदस्यों को 6ः लाभांष देने की घोषणा – अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार सोगानी

उज्जैन,निप्र। विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंेक की 33 वीं वार्षिक साधारण सभा बैंक के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार सोगानी की अध्यक्षता में शनिवार 26 सितम्बर 2026 को महाकाल परिसर हीरा मिल रोड़ पर आयोजित की गई। सभा की शुरूआत में अध्यक्ष महोदय, उपस्थित समस्त संचालकगण, सदस्यों एवं अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया। सभा में सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार सोगानी ने कहा कि बैंक सहकारिता के उद्ेष्यो को साकार करती हुई अपने स्थापना वर्ष से ही निरंतर लाभ अर्जित कर सदस्यों को लाभांष प्रदान कर रही है साथ ही बैंक डिजिटल बैकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाला एक मात्र बैंक बन गया है, डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से बैंक के ग्राहकों व सदस्यों को एटीएम,क्यूआर कोड, यूपीए, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस, एसएमएस व मिस काॅल बैलेंस के साथ व्हाटअप बैंकिंग की सुविधाएॅं प्रदान की जा रही हंै। वर्ष 2025 में बैंक को मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री विश्वासजी सारंग द्वारा प्रदेश की समस्त सहकारी बैंको मे द्वितीय स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। सभा में सर्वानुमति से सदस्यों को 6 प्रतिषत लाभांष देने की घोषणा की गई।

साधारण सभा में अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार सोगानी ने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति की जानकारी देते हुए सदस्यों के प्रश्नों व सुझावों का संतोषप्रद उत्तर दिया। बैंक की आगामी गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्षद्वय श्रीमती रीकिता चैधरी, श्री आनंद कुमार माहेश्वरी संचालक मंडल के सदस्यगण सर्व श्री राकेश कुमार वनवट, श्री मनीष जैन, श्री मनोज कुमार बोहरा, श्री आलोक कुमार अग्रवाल, श्री शरद कुमार कोठारी, श्री रामविलास गुप्ता, श्री रवि प्रकाश बंसल, श्रीमती बिंदू गर्ग, श्री संतोष बड़वाया, सीईओ श्री शरदजी गुप्ता सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभा के अंत में आभार उपाध्यक्ष – श्रीमती रिकिताजी चैधरी ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments