Saturday, September 26, 2026
Homeउज्जैनपंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को जिले के सभी बूथों पर...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को जिले के सभी बूथों पर मनाया गया

उज्जैन।अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक एवं हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने नागदा नगर के वार्ड 21 में बूथ क्रमांक 122 पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र परमार ने बताया कि उज्जैन जिले की पांच विधानसभा के 23 मंडलों के सभी बूथ केंद्रों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक तथा भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं। जिला अध्यक्ष धाकड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा,सादगी, शुचिता और सिद्धांतनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। ‘अंत्योदय’ के माध्यम से उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास, अवसर और सम्मान पहुँचाने का मार्ग दिखाया, वहीं ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से उन्होंने समावेशी, संतुलित एवं समन्वित विकास की व्यापक दृष्टि प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि उनके विचार, जीवन और आदर्श सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।उनकी जयंती पर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय, राष्ट्रहित और समाजसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का प्रण लें।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास,मण्डल अध्यक्ष विजय पटेल,गोवर्धन परिहार सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments