Friday, November 27, 2026
Homeउज्जैन29 नवंबर को होगा पुण्य सम्राट आराधना भवन का उदघाटन

29 नवंबर को होगा पुण्य सम्राट आराधना भवन का उदघाटन

गच्छाधिपति के चार दिवसीय उज्जैन प्रवास पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारीयों की शपथ विधि होगी

उज्जैन, पुण्य सम्राट, आचार्य देवेश श्रीमद विजय जयंतसेन सुरिश्वर जी गुरुदेव की प्रेरणा से निर्मित पुण्य सम्राट आराधना भवन का उदघाटन दिनांक 29 नवंबर को शुभ मुहूर्त में वर्तमान गच्छाधिपति, आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सुरीश्वर जी महाराज साहब एवं साधु साध्वी भगवन्तो की निश्रा में होने जा रहा है | श्री सौधर्म वृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतीक जैन श्रीसंघ उज्जैन द्वारा शहर के मध्य नमकमंडी परिसर में निर्मित यह आराधना भवन धर्म आराधना, प्रवचन आदि के लिए उपयोग होगा |

जानकारी देते हुए वीरेन्द्र गोलेचा ने बताया कि गच्छाधिपति इंदौर शहर में स्वर्णिम चातुर्मास पूर्ण कर वहां से पैदल विहार कर चुके हैं, और दिनांक 27 से 30 नवंबर तक चार दिवसीय उज्जैन प्रवास में विभिन्न आयोजनों में अपनी निश्रा प्रदान करेंगे, जिसमें 27 तारीख को प्रातः श्री राजेंद्र सूरी शोध संस्थान देवास रोड मे मंगल प्रवेश होगा एवं ट्रस्ट मंडल के साथ आगामी योजनाओं एवं जिन मंदिर निर्माण संबंधी रूपरेखा पर चर्चा करेंगे | दिनांक 28 नवंबर को प्रातः 7.30 पर शोध संस्थान में नूतन जीनालय निर्माण के भूमि पूजन मे निश्रा प्रदान करेंगे,
मन्दिर निर्माण के लाभार्थी पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. पारसचंद एवं स्व. विमल कुमार तल्लेरा की स्मृति मे प्रेमकुमार संदेश कुमार तल्लेरा परिवार है | इस पावन ज्ञानभूमि पर जिनालय निर्माण की परिकल्पना संस्था के दो प्रमुख स्तंभ पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. पारस जी जैन एवं स्व. सुशील जी गिरिया का एक पावन स्वप्न था | गुरु भगवन्त यहां प्रातः 10:30 बजे अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक, महिला एवं तरुण परिषद की राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक इकाइयों कि नव नियुक्त कार्यकारिणी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में अपनी निश्रा प्रदान कर मंगलमयी आशीर्वचन प्रदान करेंगे | इस शपथ विधि मे देशभर की विभिन्न शाखाओ से परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित होंगे एवं नव मनोनीत पदाधिकारी पद की शपथ लेंगे | साथ ही इस शुभ अवसर पर दो दीक्षार्थी मुमुक्ष बहनों नागदा की कीर्ति काकरिया एवं जावरा की ख़ुशी ओसतवाल को दीक्षा का मंगल मुहूर्त प्रदान होगा, यह दोनों दीक्षार्थी प्रदान मुहूर्त के दीन सांसारिक जीवन त्याग कर जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी | दिनांक 29 को गच्छाधिपति एवं साधु साध्वी भगवन्तो का भव्य जुलुस के साथ श्री राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर नमकमंडी में मंगल प्रवेश होगा, यहां तीन मंजिल मे बने पुण्य सम्राट आराधना भवन का उदघाटन होगा एवं मंगल प्रवचन होंगे | दिनांक 30 नवंबर को नयापुरा मंगल प्रवेश के साथ श्रीसंघ को निश्रा प्रदान करते हुए यहां निर्मित जयंतसेन भोजनशाला का उदघाटन करेंगे, जिसके लाभार्थी अंजू सुशील जी गिरिया परिवार रहेंगे |
दिनांक 1 दिसंबर को उज्जैन से मक्सी जी तीर्थ की ओर पैदल विहार होगा, जहां दिनांक 4 से 6 दिसंबर को गुरु मंदिर प्रतिष्ठा संपन्न करवाएंगे | नमकमंडी श्रीसंघ अध्यक्ष मदनलाल रुनवाल, नयापुरा श्रींसंघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र पगरिया, शोध संस्थान के नवीन अध्यक्ष संदेश तल्लेरा एवं नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संजय कोठारी ने बताया कि
निश्चित ही यह सभी आयोजन धर्म, ज्ञान, त्याग, तप एवं जिनशासन की प्रभावना का अविस्मरणीय अवसर बनेगा।विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से शहर मे धर्म प्रभावना का अनुपम वातावरण निर्मित होगा।
सभी ट्रस्टीयो ने समस्त समाजजनों, धर्मप्रेमियों एवं गुरुभक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर गुरुदेव के प्रवेश, दर्शन-वंदन एवं प्रवचन का लाभ लेने, आराधना भवन उदघाटन, नव जिनालय के भूमि पूजन के साक्षी बनने, दोनों मुमुक्षुओं के दीक्षा मुहूर्त प्रदानोत्सव में सम्मिलित होकर उनके संयम पथ की अनुमोदना करने तथा इस पुनीत निर्माण कार्य में अपनी श्रद्धा एवं सहभागिता अर्पित करने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments