Friday, November 27, 2026
Homeउज्जैनश्री राजेन्द्र सूरी शोध संस्थान मे जैन आचार्य का हुआ मंगल प्रवेश

श्री राजेन्द्र सूरी शोध संस्थान मे जैन आचार्य का हुआ मंगल प्रवेश

उज्जैन, मोहनखेड़ा तीर्थ नायक श्रीमद विजय राजेन्द्र सुरीश्वर जी गुरुदेव के नाम पर, पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी की प्रेरणा से उज्जैन मे धर्म, आराधना के केंद्र श्री राजेन्द्र सूरी शोध संस्थान मे गुरुदेव के पट्टधर, गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वर एवं साधु साध्वी भगवन्तो का मंगल प्रवेश हुआ |

श्री सौधर्म वृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतीक जैन श्रीसंघ एवं शोध संस्थान के समस्त ट्रस्टीयो ने गुरु भगवन्तो कि आगवानी की | परिषद परिवार के सदस्यों ने सभी साधु साध्वी मंडल के साथ विभिन्न ग्रुप मे पैदल विहार मे अपनी सेवाए दी | लम्बे अंतराल के बाद गुरु भगवनन्तो के उज्जैन आगमन पर सभी ने जयकारे लगाते हुए स्वागत किया |

प्रवेश उपरांत गुरु भगवन्तो ने प्रातः त्रिस्तुतीक श्रीसंघ नमकमंडी ट्रस्ट एवं दोपहर को शोध संस्थान ट्रस्ट मंडल के साथ दोनों जगह बनने वाले नूतन जीनालय एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया |

प्रदेश प्रचार मंत्री वीरेन्द्र गोलेचा ने बताया कि गच्छाधिपति इंदौर मे स्वर्णिम चातुर्मास आराधना सम्पन्न करा कर पैदल विहार करते हुए उज्जैन मे चार दिवसीय प्रवास पर पधारे है, यहां विभिन्न आयोजनों मे अपनी निश्रा प्रदान करेंगे |

आज दिनांक 28 नवंबर को प्रातः 7.30 पर शोध संस्थान में नूतन जीनालय निर्माण के भूमि पूजन मे निश्रा प्रदान करेंगे, मन्दिर निर्माण के लाभार्थी पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. पारसचंद एवं स्व. विमल कुमार तल्लेरा की स्मृति मे प्रेमकुमार संदेश कुमार तल्लेरा परिवार है | इस पावन ज्ञानभूमि पर जिनालय निर्माण की परिकल्पना संस्था के पूर्व अध्यक्ष केबिनेट मंत्री स्व. पारस जी जैन एवं पूर्व सचिव स्व. सुशील जी गिरिया का एक पावन स्वप्न था |

गुरु भगवन्त यहां प्रातः 10:30 बजे अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक, महिला एवं तरुण परिषद की राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक इकाइयों कि नव नियुक्त कार्यकारिणी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में अपनी निश्रा प्रदान कर मंगलमयी आशीर्वचन प्रदान करेंगे | इस शपथ विधि मे देशभर की विभिन्न शाखाओ से परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित होंगे एवं नव मनोनीत पदाधिकारी पद की शपथ लेंगे | साथ ही इस शुभ अवसर पर दो दीक्षार्थी मुमुक्ष बहनों नागदा की कीर्ति काकरिया एवं जावरा की ख़ुशी ओसतवाल को दीक्षा का मंगल मुहूर्त प्रदान होगा, यह दोनों दीक्षार्थी प्रदान मुहूर्त के दीन सांसारिक जीवन त्याग कर जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी | शोध संस्थान अध्यक्ष संदेश तल्लेरा, महामंत्री अंशुल गिरिया एवं नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय महमंत्री संजय कोठारी ने सभी समाज जनों से सभी कार्यक्रम मे सम्मिलित होने कि विनंती की है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments