Wednesday, November 25, 2026
Homeउज्जैनपरिषद के 68 वें स्थापना दिवस पर हुआ ध्वज वंदन

परिषद के 68 वें स्थापना दिवस पर हुआ ध्वज वंदन

उज्जैन , पीतांबर विजेता जैनाचार्य श्रीमद् विजय यतींद्रसुरिश्वर जी महाराजा साहेब द्वारा सन् 1959 में मोहनखेड़ा तीर्थ में स्थापित, आचार्य देवेश पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरिश्वर जी महाराज साहब द्वारा पुष्पित एवं पल्लवित, गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वर जी महाराज साहेब एवं आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयरत्न सूरिश्वर जी महाराज साहेब की पावन प्रेरणा से अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद का 68 वां स्थापना दिवस श्रीसंघ नमकमंडी एवं उज्जैन की नवयुवक परिषद् शाखा द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। परम पूज्य साध्वी श्री रिद्धिनिधि श्रीजी म. सा.आदि ठाणा 6 की पावन निश्रा में अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद्, महिला परिषद्, बहु परिषद् तरुण परिषद एवं बालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वी.डी. मार्केट परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवयुवक परिषद् राष्ट्रीय महामंत्री संजय कोठारी, श्रीसंघ अध्यक्ष मदनलाल रूनवाल, परिषद् के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष हुकमचंद चौरडिया, प्रदेश प्रचार मंत्री वीरेन्द्र गोलेचा, जिला संगठन प्रभारी नितेश नाहाटा, महिला परिषद् पूर्व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुणमाला नाहर, प्रदेश अध्यक्ष जूली गोलेचा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशाबेन खाबिया, राष्ट्रीय तरुण परिषद् प्रवक्ता अक्षय लोढ़ा, परिषद् शाखा सचिव नवीन कोठारी, रजत मेहता, दीपक डागरिया, अमोल भटेवरा, आदित्य भटेवरा, राकेश बनवट, सुधीर मेहता, अभिषेक सकलेचा, सिद्धांत मेहता, राहुल चौरडिया, रितेश खाबिया, प्रमोद तांतेड, मनोज पगरिया, सुधीर पगरिया, महिला परिषद शाखा अध्यक्ष शकुंतला डागरिया ने ध्वजारोहण कर ध्वज लहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित समाजजनों एवं परिषद सदस्यों ने उत्साहपूर्वक परिषद के जयकारे लगाए तथा सामूहिक रूप से ध्वजारोहण गीत का गायन किया। पूरा परिसर धार्मिक उत्साह एवं संगठनात्मक एकता के वातावरण से गूंज उठा।
वीरेन्द्र गोलेचा एवं आदित्य भटेवरा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से परिषद के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक एकजुटता, सेवा, संस्कार एवं संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

परिषद का ध्वज सही भाव से लहराना है तो सभी सदस्यों को रात्रि भोजन ओर कंद मूल का त्याग होना चाहिए…… साध्वी रिद्धि निधी श्री जी

परिषद स्थापना दिवस पर आयोजित सभा मे प्रवचन हुए जिसमें साध्वी जी ने कहा कि गुरूदेव यतीन्द्र सुरिश्वर जी ने परिषद बनाया ताकि समाज के युवा कही भटक नहीं जाए, संघ ओर धर्म मे बने रहे | आज जहाँ धर्म नहीं वो समाज टीक नही पाते, परिवार, संघ, धर्म जीसके ह्रदय मे रहेगा वो ही टिकेगा | ध्वज के ये पंच रंग पंच परमेष्टि के गुण है, इसे हमेशा भाव पूर्वक लहराये ओर परिषद को प्रवाह मान करते रहे | लेकिन परिषद का ध्वज सही भाव से लहराना है तो सभी सदस्यों को रात्रि भोजन त्याग होना चाहिए तभी यह वास्तव मे लहराएगा ओर कंद मूल का सभी त्याग करेंगे तभी पांचो रंग प्रखरता निखरे हुए दिखेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments