उज्जैन, । मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम, उज्जैन में अटल अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अमलतास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज, देवास की टीम ने विशेष सहभागिता की एवं सेवाधाम आश्रम द्वारा सम्मानित किया गया ।
अमलतास हॉस्पिटल द्वारा मार्च 2026 से सेवाधाम आश्रम में निवासरत लगभग 1100 सदस्यीय परिवार को निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें मनोरोग (साइकियाट्री), त्वचा रोग (डर्मेटोलॉजी), बाल रोग (पीडियाट्रिक्स), हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक्स) एवं नेत्र परीक्षण के साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं फिजियोथेरेपी जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम के संस्थापक-निदेशक श्री सुधीर भाई गोयल ने अमलतास ग्रुप एवं अमलतास यूनिवर्सिटी के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया, अस्पताल निदेशक डॉ. प्रशांत, अमलतास हॉस्पिटल के कोऑर्डिनेटर विरेंद्र पाठक, डॉ. राकेश पुनिया . डॉ. अक्षय कुमार लामदाडे, डॉ. हिमांशी वर्मा एवं श्री शिवराज राजपूत सहित टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एवं समस्त प्रबंधन एवं चिकित्सकीय टीम का वरिष्ठजनों और आश्रम परिवार को निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। अमलतास हॉस्पिटल की यह पहल चिकित्सा सेवा, मानवीय संवेदना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का सराहनीय उदाहरण है
