Tuesday, November 10, 2026
Homeउज्जैन"जो धर्म के विपरीत चलने लगता है वही मानव से दानव हो...

“जो धर्म के विपरीत चलने लगता है वही मानव से दानव हो जाता है और उसी को लोग राक्षस कहने लग जाते हैं”- बाबा उमाकान्त जी महाराज

उज्जैन, मध्य प्रदेश परम् पूज्य परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने दीपावली के सतसंग में कहा कि मनुष्य का धर्म होता है पूजा-पाठ करना, धर्म को धारण करना, सच्चाई रूपी धर्म को धारण करना, हिंसा-हत्या ना करना, जीवों पर दया करना, सेवाभाव रखना, परोपकार करना। लेकिन जो धर्म के विपरीत चलने लगता है वही मानव से दानव हो जाता है और उसी को लोग राक्षस कहने लग जाते हैं।
जीवों पर दया करनी चाहिए, उनको मारो-काटो नहीं। यह मानव मंदिर है, इसको गंदा मत करो, इसमें मुर्दा-मांस मत डालो, यह मनुष्य का धर्म है। राम भगवान और रावण दोनों मनुष्य शरीर में आए लेकिन रावण हिंसा करने लग गया और हिंसा करके जीवों को खाने लग गया, शराब पी करके अपनी बुद्धि को खराब करने लग गया और जिससे शराब, कबाब, शबाब ये तीनों इकट्ठा हो गए और यही उसके विनाश का कारण बना।

जीवात्मा पूरी हो जाने का मतलब होता है कि वह प्रभु के पास पहुँच गई

शरीर पूरा होने का मतलब होता है कि इस शरीर का समय पूरा हो गया और जीवात्मा पूरी हो जाने का मतलब होता है कि जीवात्मा वहीं पहुंच गई जहां की यह अंश है यानी सतलोक पहुंच गई। अब जब तक उम्र रहती है, मनुष्य शरीर में रहना होता है तब तक यह जीवात्मा ऊपरी लोकों में आती-जाती रहती है और शरीर का समय पूरा होने के बाद वहां सतलोक जाकर के मिल जाती है। ऐसे बहुत से लोग रहे हैं, कुछ लोगों ने जो काम किया उनका नाम भी आ गया इतिहास में, नहीं तो सन्तों और अवतारिक शक्तियों का ही नाम मालूम है।

मनुष्य शरीर अवगुणों की खान है लेकिन जीवों को देखकर के सन्तों का हृदय बहुत जल्दी पिघल जाता है और वे उन पर दया कर ही देते हैं

सन्त की गति अलग होती है और उनका मत अलग होता है। सन्तों से जीतना आसान नहीं होता है। वे कोई कुश्ती नहीं लड़ते हैं, वे तो अपनी वाणी के द्वारा हुकुम देते हैं; चाहे मनुष्य को दे दें, चाहे देवी-देवताओं को दे दें, किसी भी आत्मा को दे दें। हुकुम देते भी नहीं हैं; बस चाह लेते हैं कि ऐसा हो जाए।
यह मनुष्य शरीर अवगुणों की खान है, कोई भी मनुष्य शरीर में दूध का धुला पैदा नहीं होता है लेकिन जीवों को देखकर के सन्तों का हृदय बहुत जल्दी पिघल जाता है और वे उन पर दया कर ही देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments