Tuesday, November 10, 2026
Homeउज्जैन"सच पूछो तो सच्ची दिवाली ऊपर में हर पल, हर क्षण हो...

“सच पूछो तो सच्ची दिवाली ऊपर में हर पल, हर क्षण हो रही है लेकिन वह केवल जीवात्मा की आँख से देखी जा सकती है: – बाबा उमाकान्त जी महाराज

उज्जैन, मध्य प्रदेश परम् पूज्य परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने दीपावली के सतसंग में कहा कि तीन आंख, तीन कान और तीन नाक होते हैं। दो आँखें तो बाहर और एक आंख अंदर जीवात्मा में है। जीवात्मा जो शरीर के शिखर पर बैठी है, पूरे शरीर को चलाती है। इसी की शक्ति से शरीर चलता है, इसी की शक्ति से बहत्तर हजार नाड़ियां और लाखों की संख्या में नसें काम करती हैं। इसी की वजह से हाथ, पैर, जबान में ताकत रहती है।
एक आंख जीवात्मा में है जिसको दिव्य दृष्टि, आत्मचक्षु, शिवनेत्र कहा गया है और ईसा मसीह जैसे महात्माओं ने, स्प्रिचुअल मास्टर ने थर्ड आई कहा है। बाहर की दोनों आंखों से बाहर की चीज दिखाई पड़ती है और अंदर की आंख से ऊपरी लोकों की चीजें दिखाई पड़ती हैं। बाहर के दोनों कानों से बाहर की चीजें सुनाई पड़ती हैं और एक कान अंदर जीवात्मा में है जिससे ऊपरी लोकों की आवाजें सुनाई पड़ती हैं।

जीवात्मा के नाक से ऊपरी लोकों की खुशबू मिलती है

बाहर के दोनों नाक से यह शरीर चलता है, इस मानव रूपी मशीन को यही चलाता है। जैसे पावर हाउस से करंट को दूसरी जगह भेजते हैं और वहां से लाइन लेकर के लोग फैक्ट्री चलाते हैं लेकिन पावर हाउस कहीं बड़ी जगह पर होता है। ऐसे ही कहीं बड़ी जगह पर वो प्रभु बैठा हुआ है; वहां से वो जीवात्मा को पावर देता है और फिर जीवात्मा नाक को चलने की पावर देती है।
नाक का काम क्या होता है? वे वायुमंडल में से हवा को ले लेते हैं और अंदर में जो प्राण हैं उनको देते हैं और वे अपना-अपना काम करते हैं। एक सुराख से एक बार में अच्छी हवा जाती है और दूसरा नाक गंदी हवा या गर्म हवा को बाहर निकालता है। ये दोनों समय-समय पर बदलते रहते हैं, कभी बंद नहीं होते और 24 घंटे अपना काम करते रहते हैं। बाहर वाली नाक से खुशबू और बदबू दोनों मिलती हैं लेकिन जीवात्मा के नाक से ऊपरी लोकों की खुशबू मिलती है क्योंकि वहां बदबू है ही नहीं।

सन्तों के दरबार में दिवाली हर दिन होती है

सच पूछो तो सच्ची दिवाली ऊपर में हर पल, हर क्षण हो रही है। झिलमिल ज्योत, शिखा ज्योत, अग्र ज्योत, ये सब ज्योति बताई गई हैं और ये सब ऊपर जलती हैं। ऊपर में ही ज्योतिनारायण बैठे हुए हैं; जहां बहुत बड़ी ज्योति है। वह इतनी बड़ी है कि जो दुनिया में नहीं समा सकती और दुनिया जैसे कितने भी लोक हों तो भी उसमें नहीं समा सकती है। ज्योति नारायण को कौन देखता है? जीवात्मा देखती है, उनका दर्शन जीवात्मा करती है। तो कहा,
“सन्त दिवाली हर दिन होती है”
सन्तों के दरबार में होती ही रहती है। दिवाली, चिराग़, आरती ये सब तो देवी-देवताओं के भी लोकों में होती है, लेकिन इन बाहरी आंखों से आप उसको नहीं देख सकते हो। अंदर की दिवाली तो जीवात्मा की आंख देखती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments