देवासः अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, देवास के जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री) विभाग एवं एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल केमिस्ट्री एंड लैब मेडिसिन प्रैक्टिशनर्स (ACCLMP) मध्य प्रदेश चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी शनिवार, 28 नवंबर 2026 को ACCLMPCON 13वीं प्री-कॉन्फ्रेंस सीएमई (CME) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक महाविद्यालय के सभागार (ऑडिटोरियम) में हाइब्रिड मोड में संपन्न होगा।
“द कार्डियो-रीनल-मेटाबोलिक (CRM) कंटीन्यूम” विषय पर केंद्रित इस अकादमिक संगोष्ठी में हृदय, गुर्दे (किडनी) और मेटाबोलिक बीमारियों की शुरुआती पहचान तथा डायग्नोस्टिक्स पर देशभर के प्रख्यात विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
सीएमई में डायबिटिक किडनी रोग (DKD), हृदय रोग की शीघ्र पहचान, उन्नत रीनल बायोमार्कर, हाई-सेंसिटिविटी कार्डियक ट्रोपोनिन, होमोसिस्टीन, आधुनिक मधुमेह दवाओं (SGLT2i) की बायोकेमिकल मॉनिटरिंग तथा चिकित्सा क्षेत्र में ‘ह्यूमन डिजिटल ट्विन्स’ एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर व्याख्यान होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा कुमार डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) म.प्र., प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. सुश्रुत सेन (निदेशक, लैब मेडिसिन, सीके बिरला हॉस्पिटल्स, कोलकाता), डॉ. शर्मिष्ठा चौधरी (आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता), डॉ. आत्रेयी घोष (वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, आईआईटी इंदौर), डॉ. तृप्ति सक्सेना (विभागाध्यक्ष, जीएमसी भोपाल), डॉ. रुचिर खरे (विभागाध्यक्ष, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर), डॉ. गौरव अल्लेवार (हृदय रोग विशेषज्ञ, एम्स देवास) डॉ. अजमत अंसारी (विभागाध्यक्ष, यूपी मेडिकल कॉलेज लखनऊ सैफई, इटावा) तथा डॉ. अजेय झा (किडनी रोग विशेषज्ञ, एम्स देवास) अपने विचार रखेंगे।
दोपहर के सत्र में डॉ. वैशाली जैन (विभागाध्यक्ष, अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा) के संचालन में एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी, जिसमें एम्स भोपाल, पीसीएमएस भोपाल, एमजीएमसी इंदौर, जीएमसी रतलाम और जीएमसी मंदसौर के वरिष्ठ विभागाध्यक्ष भाग लेंगे।
यह आयोजन अमलतास के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह भदौरिया, चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया, कुलपति डॉ. आर. के. सिंह एवं डीन डॉ. (प्रो.) अभिलाष कुमार पिठावा के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन अध्यक्ष एवं ACCLMP एमपी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. शेख मोहम्मद खालिक, आयोजन सचिव डॉ. अभिराज रामचंदानी तथा ACCLMP एमपी चैप्टर के महासचिव डॉ. अमित समाधिया ने चिकित्सा शिक्षकों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और लैब विशेषज्ञों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
