Sunday, November 29, 2026
Homeउज्जैनसेकड़ो राष्ट्रीय-प्रांतीय पदाधिकारियों की हुई शपथ विधि

सेकड़ो राष्ट्रीय-प्रांतीय पदाधिकारियों की हुई शपथ विधि

उज्जैन, श्री राजेन्द्र सूरी जैन शोध संस्थान में 28 नवंबर 2026 को धर्म, अध्यात्म एवं जिनशासन की प्रभावना से ओतप्रोत भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। पुण्यसम्राट, युगप्रभावकाचार्य गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर, धर्मदिवाकर, गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में नव जिनालय का भव्य भूमि पूजन, अखिल भारतीय नवयुवक, महिला एवं तरुण परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह तथा दो मुमुक्षुओं का दीक्षा मुहूर्त प्रदानोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। प्रातः 10:30 अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक, महिला एवं तरुण परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह प्रारंभ हुआ। गच्छाधिपति श्री की पावन निश्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा ध्वजगीत के साथ देश के विभिन्न शहरों से आए सभी सदस्यों ने ध्वज वंदन किया । संस्थान के ट्रस्टि राजेश वनवट द्वारा सामूहिक गुरु वंदन करया गया, गुरुदेव के मंगलाचरण से समारोह प्रारम्भ हुआ | मुख्य अतिथि विधायक अनिल जी कालूहेड़ा एवं ओम जी जैन के साथ सभी ट्रस्टीयो द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ समारोह को विधिवत आगे बढ़ाया गया। उज्जैन बहु परिषद की सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अतिथियों का बहुमान कर मंचासीन किया गया।
मुनिराज विद्वतरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज चारित्ररत्न विजयजी म.सा. ने अपने प्रवचनों में परिषद की भूमिका, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों तथा संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। गच्छाधिपति श्री ने परिषद एवं पद का महत्व बताते हुए सर्वप्रथम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जी तलावत को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर जी लोढ़ा, राष्ट्रीय महामंत्री संजय जी कोठारी के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारीयों ने शपथ ली, महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमाबेन मुथा एवं महामंत्री संगीता जी पोरवाल के साथ राष्ट्रीय इकाई ने शपथ ली, वही तरुण परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष ओजस्व जी बुरड, महामंत्री आयुष जी वोरा के साथ तरुण परिषद की इकाई ने शपथ ली | नवयुवक परिषद मध्यप्रदेश अध्यक्ष रजत जी कावड़िया, महामंत्री सिद्धार्थ जी तलेसरा, महिला परिषद मध्यप्रदेश अध्यक्ष जुली जी गोलेचा महामंत्री विजया जी मोदी एवं गुजरात प्रान्त की अध्यक्ष अल्पा बेन बल्लू के साथ प्रदेश की विभिन्न इकाईयो ने क्रम से शपथ ग्रहण की |
शोध संस्थान अध्यक्ष संदेश जी तल्लेरा ने संस्थान का गौरवमयी इतिहास ओर 20000 साहित्य की विशाल लायब्रेरी पर प्रकाश डाला | परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा राजकुमार नाहर एवं प्रदेश प्रचार मंत्री वीरेन्द्र गोलेचा ने बताया कि समारोह का सुचारु संचालन राष्ट्रीय महामंत्री संजय कोठारी ने किया, वहीं संगीतकार राजेन्द्र पटवा एवं विकास पगरीया ने अपनी सुमधुर संगीत प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को संगीतमय एवं भक्तिमय बना दिया। संश्थान महामंत्री अंशुल गिरिया ने आभार व्यक्त किया |

दो मुमुक्षुओं ने संयम पथ की ओर बढ़ाया कदम, मिला दीक्षा का मंगल मुहूर्त

आयोजन का प्रमुख आध्यात्मिक आकर्षण दो दीक्षार्थी बहन नागदा की मुमुक्षु कीर्ति कांकरिया एवं जावरा की मुमुक्षु खुशी ओस्तवाल को जैन साध्वी दीक्षा का मुहूर्त प्रदानोत्सव रहा। गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्यदेव श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद में दोनों मुमुक्षुओं को संयम जीवन अंगीकार करने हेतु मंगल मुहूर्त प्रदान किया गया। मुहूर्त 22 अप्रैल 2027 को जयन्तसेन म्यूजियम, मोहनखेड़ा तीर्थ में 10वां आत्मोद्धार महोत्सव के साथ होगा | मुहूर्त सुनते ही दोनों दीक्षिर्थी ख़ुशी से भाव विभोर होकर झूम उठी, इस पावन प्रसंग पर उपस्थित धर्मसमाज एवं गुरुभक्तों ने दोनों मुमुक्षुओं के वैराग्य भाव और संयम भावना की अनुमोदना करते हुए उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

नव जिनालय निर्माण का भव्य भूमि पूजन,
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:30 बजे नव जिनालय का भव्य भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। श्री राजेन्द्र सूरी शोध संस्थान की ज्ञानभूमि पर जिनालय निर्माण की परिकल्पना संस्था के प्रमुख स्तंभ परम श्रद्धेय पारस जी जैन एवं सुशील जी गिरिया का पावन स्वप्न था। गुरुदेव की आज्ञा को शिरोधार्य करते हुए तल्लेरा परिवार ने इस स्वप्न को साकार करने का संकल्प लिया। जिनालय निर्माण के मुख्य लाभा प्रेमकुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसचंद्र, स्व. विमल कुमार, संदेश एवं समस्त तल्लेरा परिवार, उज्जैन ने लिया |

कार्यक्रम के समापन के पश्चात परिषद परिवार की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों के लिए स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ।

इसी क्रम मे आज दिनांक 29 नवंबर को गच्छाधिपति एवं साधु-साध्वी भगवंत भव्य प्रवेश जुलूस के साथ नमकमंडी स्थित श्री राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर में मंगल प्रवेश करेंगे । इसके बाद नमकमंडी परिसर मे तीन मंजिला पुण्य सम्राट आराधना भवन का उद्घाटन एवं मंगल प्रवचन होंगे। यह आयोजन जैन समाज के लिए धर्म आराधना एवं जिनशासन की प्रभावना का महत्वपूर्ण अवसर रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments