उज्जैन: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेन्द्र सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। आप सभी को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ। आज का दिन केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष के कारण हमें स्वतंत्र भारत में सांस लेने का अवसर मिला। देश की आज़ादी की लड़ाई मेँ शहीदों के योगदान को रेखांकित किया और कहा कि उनके बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा मेँ सांस ले रहे हैं। उनके योगदान को हर समय याद रखने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वाधीनता के बाद उद्योग, कृषि, शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र मेँ भारत की शानदार प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रगति यात्रा निरंतर जारी है. देश की प्रगति में हमारे वैज्ञानिक, चिकित्सक, खिलाडी, कलाकार, समाजसेवी सभी भागीदारी कर रहे हैं। हमारे महाविद्यालय ने भी विकास के कई सोपान तय किए हैं। हमने नए पाठ्यक्रम आरम्भ किए हैं और हमारे विद्यार्थियों ने शिक्षा, क्रीडा और साहित्यिक सांस्कृतिक क्षेत्र मेँ कई सफलताएं अर्जित की हैँ. एन.सी.सी., एन.एस.एस. केडेट्स एवं महाविद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन किया गया है। वे बधाई के पात्र हैं। हाल ही में अंडर ऑफिसर सूर्यपाल सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय स्तर की जी.वी. मावलकर शूटिंग चैंपियनशिप में डीजी एन.सी.सी. की टीम में चयन हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे विद्यार्थी देश के लिए अपने कर्तव्य को पूर्ण करेंगे। एनसीसी आधिकारी मेजर डॉ. मोहन निमोले ने बताया की कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी प्रदान कर परेड कमांडर अंडर ऑफिसर यश परमार ने परेड को मार्च फास्ट कराने की प्राचार्य से आनुमति प्राप्त कर कैडेट्स ने मार्च फास्ट किया। कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करने की थीम पर फ्लैग एरिया को प्रस्तुत किया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हुक्का कटरा एवं प्रो. शुभकामना रकताले के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स आयुष मेहता एवं ईस सि का आसवानी ने प्रोग्राम की एंकरिंग कर सांस्कृतिक प्रोग्राम को सफल बनाएं। प्रो. शुभम कुंभारे द्वारा भारतीय सेना के इतिहास को रेखांकित करने वाली प्रदर्शनी लगाई गई । आयोजन प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन आयोजित कर व एनसीसी आधिकारी मेजर डॉ. मोहन निमोले, एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री नवीन कोरट, एनएसएस अधिकारी प्रो. रायसिंह सोलंकी, प्रो. राधेश्याम भील के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रफीक नागौरी एवं आभार मेजर डॉ. मोहन निमोले द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. आयशा सिद्दीकी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ भीमसेन अखंड, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. संगीता दुबे, डॉ. महेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. हुक्का कटरा, प्रो शुभम कुंभारे, प्रो. शुभकामना रकताले, परेड कमांडर सीनियर अंडर अफसर यश परमार, सार्जेंट शिवानी चौधरी, श्याम, निखिल ठाकुर, समस्त स्टॉप सहित एनसीसी, एनएसएस एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
