उज्जैन। श्री रामनाथ जी सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा सेवालय, वृद्धाश्रम एवं नशा मुक्ति केंद्र के अंतर्गत भव्य श्री तिरुपति भगवान प्राण प्रतिष्ठा एवं नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 12 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह आयोजन ऋणमुक्तेश्वर रोड़, रणजीत हनुमान मंदिर के सामने, गोन्सा उज्जैन में सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में , जनप्रतिनिधि, संत समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के साथ सामूहिक विवाह में कई जोड़े पवित्र वैदिक रीति-विधानों से विवाह बंधन में बंधेंगे।
योगी पीर श्री रामनाथ जी महाराज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कि समाज सेवा को समर्पित यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिसमें भोजन, वस्त्र, सुविधाएँ और सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
