Saturday, March 7, 2026
Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित की

वाराणसी, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को बाबा विश्वनाथ को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद देश की बेटियों के सिंदूर का जो वचन उन्होंने काशीवासियों से लिया था, वह अब पूरा हो गया है। यह केवल महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ।प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। काशी के मेरे मालिकों, आपके वचन का पालन करते हुए मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला लिया। ऑपरेशन की सफलता को बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि सावन का महीना हो, काशी जैसा पवित्र स्थान हो और किसानों से जुड़ने का अवसर मिले, इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने मंच से ही मां गंगा, बाबा विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव को नमन करते हुए कहा कि सावन में बाबा के भक्तों की भीड़ को देखते हुए वे दर्शन करने नहीं जाएंगे, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

प्रधानमंत्री ने भावुक होकर कहा कि जब महाशिवरात्रि पर यादव बंधु जलाभिषेक के लिए निकलते हैं, तो वह दृश्य कितना मनोरम होता है, एक अद्भुत कोलाहल होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत केवल भोलेनाथ को पूजता नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बनने जा रही ब्रह्मोस मिसाइल का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं यूपी का सांसद हूं, इस नाते मुझे खुशी है कि ब्रह्मोस मिसाइल यूपी में भी बनेगी। ये मिसाइल लखनऊ में तैयार होंगी। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइल आतंकियों को तबाह कर देंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments