इंफाल, । इंफाल वेस्ट के मोइरांगखोम से पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर तलाशी अभियान के दौरान हथियार, विस्फोटक सामग्री और चोरी को गाड़ियां बरामद की हैं।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न जिलों में समन्वित अभियान चलाया गया। इस दौरान इंफाल वेस्ट के मोइरांगखोम से उग्रवादी संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ-पी) के सदस्य 38 वर्षीय हेसनाम रोमियो सिंह को गिरफ्तार किया। उस पर इम्फाल क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों और निजी संस्थानों से वसूली में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 22,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक वॉलेट बरामद हुआ। इसके अलावा इंफाल वेस्ट के सेक्माई थाना क्षेत्र के चानबिरोक हिल इलाके में छापेमारी के दौरान एक बोल्ट एक्शन राइफल, 9 एमएम कार्बाइन सबमशीन गन (मगजीन सहित), बिना डेटोनेटर वाला हाई-एक्सप्लोसिव ग्रेनेड (नं. 36), तीन अतिरिक्त मैगजीन, एक हेलमेट, चार 5.56 मिमी इंसास राउंड और चार आईईडी बरामद किए गए।
