Thursday, October 22, 2026
Homeबॉलीवुडप्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने खास अंदाज में मनाया अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस, दिखाई...

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने खास अंदाज में मनाया अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस, दिखाई झलक

प्रियंका ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर वीडियो और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें निक का लाइव शो और आतिशबाजी दिखी।

लॉस एंजिल्स, । एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। शनिवार को प्रियंका ने सोशल मीडिया पोस्ट कर न्यूयॉर्क में आयोजित निक के शो की झलक दिखाई।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर वीडियो और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें निक का लाइव शो और आतिशबाजी दिखी।

पावर कपल न्यूयॉर्क के समारोह में शामिल हुआ, जहां जोनास ब्रदर्स ने इवेंट की शुरुआत की। वीडियो में भीड़ के बीच आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा।

प्रियंका ने वीडियो पर लिखा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

एक अन्य वीडियो में केविन और निक मंच पर परफॉर्म करते तो भीड़ उत्साह से झूमती दिखी।

हाल ही में, प्रियंका निक के साथ लंदन में विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप देखने पहुंची थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्टैंड्स से एक वीडियो और निक की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह फोन देखते दिखे थे।

निक ने भी अपनी स्टोरी पर रॉयल बॉक्स के लिए उनके ऑफिशियल निमंत्रण की तस्वीर पोस्ट की थी। इवेंट में प्रियंका के ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के को-एक्टर्स जॉन सीना, ओलिविया रोड्रिगो, लुई पार्टिज और शे शरियतजादे भी मौजूद थे।

प्रियंका की हाई-वोल्टेज एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ 2 जुलाई को अंग्रेजी और हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।

‘हेड्स ऑफ स्टेट’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रियंका ‘नोएल बिसेट’ नाम की एक तेज-तर्रार एजेंट की भूमिका में हैं, जिस पर दो बड़े नेताओं, अमेरिका के राष्ट्रपति विल डेरिंगर (जॉन सीना) और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क (इदरीस एल्बा) की सुरक्षा की जिम्मेदारी रहती है। फिल्म में राजनीतिक उथल-पुथल और रोमांचक घटनाओं का मिश्रण है, साथ ही कॉमेडी भी है।

इस फिल्म का निर्देशन इल्या नाइशुलर ने किया है। इसमें कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड, स्टीफन रूट, पैडी कॉन्सिडाइन, सारा नाइल्स जैसे सितारे भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments