उज्जैन। आदि गुरु शंकराचार्य अलंकार प्रतिभा सम्मान समारोह स्वर्गीय श्री भैरू पुरी जी धन्नर वाले की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर पुजारी महंत रामचंद्र गिरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री 1008 महामंडलेश्वर पांच दसनाम जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर केवड़ेश्वर धाम के साथ पूर्व विधायक मंगलनाथ मंदिर गादिपति मध्य प्रदेश गोस्वामी समाज अध्यक्ष महंत राजेंद्र भारती, श्रीमती प्रियंका गोस्वामी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंदसौर बीजेपी, विशेष अतिथि श्री गोविंद पर्वत महंत महेश पुरी जी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर निगम देपालपुर, महंत राजेश गोस्वामी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, योगेंद्र पुरी जिला अध्यक्ष इंदौर, आयोजक अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज इंदौर, महंत कमलापुरी गोस्वामी प्रदेश अध्यक्ष युवा शाखा इंदौर, महंत दशरथ गिरी जी प्रदेश महामंत्री, महंत सुनील गिरी शहर अध्यक्ष, सचिन गिरी कार्यकारिणी अध्यक्ष, महंत राज भारती आदि युवा टीम द्वारा आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से समाज के वरिष्ठ जन, महिला-पुरुष-युवा सदस्य बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में उज्जैन से भी अपनी उपस्थित के साथ कार्यक्रम में विराजमान हरसिद्धि माता मंदिर पुजारी महंत रामचंद्र गिरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं संतोषी माता मंदिर के पुजारी महंत भरत पुरी गोस्वामी, समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं रिटायर्ड जीएसटी अधिकारी मनमोहन गिरी गोस्वामी का मंच पर समाजसेवी के रूप में प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया। महंत दीपक पुरी गोस्वामी संयुक्त सचिव 10 नाम गोस्वामी समाज मंडल उज्जैन ने बताया पूरे मध्यप्रदेश गोस्वामी समाज के संत और महंतों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
