उज्जैन, जीआरपी उज्जैन के द्वारा अवैध मदाक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यावाही करते हुए दो महिला तस्करो परविंदर कौर और जसविंदर कौर से कुल 2,00,000/- रुपए कीमत का 74 किलो 995 ग्राम अवैध पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया ।
श्री राजाबाबू सिंह विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय रेल भोपाल मार्गदर्शन एवं श्री यशपाल सिंह राजपूत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रेल इंदौर द्वारा युवा पीढियों को नशे की आदत से बचाने के लिए अवैध मादक पदार्थो के रेल से परिवहन करने पर अंकुश लगाने के निर्देश प्राप्त हुये है । साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय म. प्र. शासन के द्वारा उज्जैन शहर को पवित्र नगरी घोषित कर अवैध मादक पदार्थो कि बिक्री एवं परिवहन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाया गया है । इसी क्रम में श्री हेमन्त चौहान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रेल इंदौर एवं श्रीमती ज्योति शर्मा उप पुलिस अधीक्षक महोदय रेल इंदौर के दिशा निर्देश में प्रतिदिन की तरह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के द्वारा रेलवे स्टेशन उज्जैन पर सघन रुप से तलाश व चेकिंग की जा रही थी । ड्यूटी के दौरान विश्वसनिय मुखबिर द्वारा सूचना देने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गई जिसमें उप निरी. बिजेंद्र सिंह कुशवाह एवं हमराह जीआरपी स्टॉफ के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशन उज्जैन के प्लेटफार्म नम्बर 08 नागदा तरफ परविंदर कौर एवं जसविंदर कौर को घेराबंदी कर आरोपियां परमिंदर कौर के कब्जे से एक ट्राली बैग एवं दो पिट्ठु बैग सहित कुल 41 किलो 555 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 1,20,000/- रुपए एवं जसविंदर कौर के कब्जे से एक ट्राली बैग एवं एक हैण्ड बैग सहित कुल 33 किलो 440 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 80,000/- रुपए कुल वजन 74 किलो 995 ग्राम कीमती 2,00,000/- रुपए विधिवत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के अंतर्गत जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 468/2026 का पंजीबद्ध किया गया । महिला आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार की जाकर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । महिला आरोपियों से मादक पदार्थ डोडाचूरा के प्राप्त करने के स्त्रौत के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।
आरोपियों का नामः-
(01) परमिंदर कौर पति जगतार सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम तलवंडी कला थाना लाडूवाल जिला लुधियाना ग्रामीण (पंजाब)
(02) जसविंदर कौर उर्फ किंदर पति बलविंदर कौर उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम तलवंडी कला थाना लाडूवाल जिला लुधियाना ग्रामीण (पंजाब)
जप्त मसरुकाः- (01) परमिंदर कौर के कब्जे से एक ट्राली बैग एवं दो पिट्ठु बैग सहित कुल 41 किलो 555 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा
कीमती 1,20,000/- रुपए ।
(02) जसविंदर कौर के कब्जे से एक ट्राली बैग एवं एक हैण्ड बैग सहित कुल 33 किलो 440 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा
कीमती 80,000/- रुपए कुल वजन लगभग 75 किलो कीमती 2,00,000/- रुपए
सराहनीय कार्य करने वाली टीमः- थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता नेतृत्व में उप निरी. बिजेंद्र सिंह कुशवाह, आर. राहूल राजपूत, आर. रवि बघेल, आर. राजेश पाटीदार, आर. करतार यादव, म. आर. शिल्पा मोगिया, म. आर. मोनिका श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा ।