Thursday, September 10, 2026
Homeउज्जैनमोदी जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया- डॉ लता वानखेड़े

मोदी जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया- डॉ लता वानखेड़े

उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के पानबिहार मण्डल की कार्यसमिति एवं कार्यशाला भाजपा जिला मुख्यालय लोकशक्ति भवन में आयोजित हुई। जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस बैठक में मंडल अध्यक्ष, मण्डल में निवासरत जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं मण्डल कार्यसमिति सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यशाला में संगठन की आगामी कार्ययोजना, राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ हुआ।
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी व सागर लोकसभा सांसद डॉ लता वानखेड़े,घटिया विधानसभा विधायक डॉ सतीश मालवीय,सहकारिता विभाग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक किशन भटौल,पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुडला,जिला कार्यालय मंत्री सुमेर सिंह कालूहेड़ा, पानबिहार मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह,ताजपुर मण्डल अध्यक्ष अजय जोशी,उन्हेल मण्डल अध्यक्ष राजकुमार जैन,मण्डल प्रभारी वासुदेव पांडे,विजय जायसवाल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह बोरमुण्डला,
मण्डल महामंत्री भंवर सिंह,सहित पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संभाग प्रभारी डॉ लता वानखेड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाकर ही जनसेवा के कार्यों को व्यापक रूप दिया जा सकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा, केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
जल संरक्षण, गौ-संवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन, गरीब कल्याण, सामाजिक समरसता तथा संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती जैसे विषयों पर चर्चा की।
मण्डल कार्यसमिति बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आगामी अभियानों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहा।
डॉ सतीश मालवीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा में मंडल कार्यसमिति केवल एक बैठक नहीं है, यह हमारे संगठन की आत्मा है। सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा को समर्पित है। मोदी जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है।
घट्टिया विधानसभा के सभी मंडल के प्रत्येक बूथ डिजिटल और सशक्त बने।
आप सबके आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर चल रहे हैं, लेकिन विकास तभी सार्थक है जब संगठन मजबूत हो। यह मंडल कार्यसमिति हमारे आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की बैठक है।
आप सभी कार्यकर्ता ही मेरी ताकत हैं। सेवा ही भाजपा का संकल्प है और प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ सशक्तिकरण के साथ सेवा कार्यों में जुटना है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दी और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान अतिथियों का मंडल पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री भंवर सिंह ने किया। अंत में मण्डल महामंत्री बाबूलाल चौहान ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments