उज्जैन: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
इस दौरान अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त श्री प्रवीण मुकाती, श्री रविकांत मगरदे, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने का संकल्प लिया।
