Wednesday, August 12, 2026
Homeउज्जैनपदाधिकारियों व समाजबन्धुओं का किया स्वागत

पदाधिकारियों व समाजबन्धुओं का किया स्वागत

उज्जैन। एस. के. (साईंकृपा) हायर सेकंडरी स्कूल, क्षीरसागर, उज्जैन में ग्राम टपरीहाड़ी, जिरापुर से पधारे किरार समाज के युवा पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा नागर मालव नवयुवक मंडल, उज्जैन द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज के युवाओं का इस प्रकार एकजुट होकर आगे बढ़ना निश्चित रूप से समाज की एकता, संगठन और प्रगति को मजबूत करता है। इस अवसर किरार धाकड़ महासभा के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह पवार, संचालक एस.के. स्कूल, राजवीर सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष दीपक चौधरी, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माखन सिंह पवार, युवा समाजसेवी राहुल धाकड़, राष्ट्रीय संगठन प्रचार मंत्री सुरेश धाकड़, जिला सचिव गोलू धाकड़, जिला प्रचार मंत्री कृष्णपाल सिंह किरार, गणेश परसाई, युवा समाजसेवी मोहित, अश्विन एवं समस्त युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments