Wednesday, August 12, 2026
Homeउज्जैनहर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे के रंगों से रंगीन हुआ...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे के रंगों से रंगीन हुआ नगर निगम मुख्यालय

उज्जैन: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय एवं स्मार्ट सिटी कार्यालय को तिरंगे के रंगों से रंगोली बनाकर सजाया गया। नगर निगम परिसर में आकर्षक सजावट एवं देशभक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया।
    नगर निगम मुख्यालय में तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंगों से बनाई गई रंगोली ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। निगम परिसर में आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों के बीच भी अभियान को लेकर उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
    हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ना है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शहरवासियों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
    नगर निगम द्वारा शहरवासियों से अपील की गई कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments