Wednesday, August 12, 2026
Homeउज्जैनउज्जैन में "श्री सत्य साई प्रेम तरु" अभियान के तहत लगाए गए...

उज्जैन में “श्री सत्य साई प्रेम तरु” अभियान के तहत लगाए गए फलों के 

उज्जैन। श्री सत्य साई सेवा समिति, उज्जैन के सेवा दल द्वारा रविवार को शासकीय माधव महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर “फलों की वाटिका” विकसित करने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन श्री सत्य साई प्रेम तरु अभियान के अंतर्गत देशभर में 9 अगस्त को मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना वीरेंद्र सिंह ने पौधा रोपित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सेवा भाव के इस प्रयास से विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

समिति की संयोजक शरद सिंह चौहान ने बताया कि भगवान श्री सत्य साई बाबा के संदेश “सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो” को आत्मसात करते हुए सेवा दल के सदस्यों और एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने मिलकर बड़ी संख्या में फलों के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह वाटिका छात्रों और परिसर वासियों के लिए हरियाली और पोषण दोनों का स्रोत बनेगी।

इस पुनीत कार्य में प्रेम तरु के श्री संजय तिवारी, जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र ठाकुर, अनिल शर्मा, पंकज गोयल, रघुवंशी जी, दिलीप गेहलोत, श्रीजी बख्तारिया, अरुण पारीक, मकवाना जी, ओम प्रकाश गोयल शैलेश जायसवाल, श्रीमती दीपा शर्मा, श्रीमती झालानी, श्रीमती विनीता तिवारी श्रीमती रेखा शर्मा श्रीमती जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया।

समिति ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments