उज्जैन , देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान नगर निगम द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशानुसार आयोजित विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला में बाबा महाकाल की सवारी में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश दिया गया
बाबा महाकाल की सवारी के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने हाथों में तिरंगा थामकर श्रद्धालुओं और नागरिकों को राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकता का संदेश दिया। धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति के इस अनूठे संगम ने सवारी के वातावरण को और अधिक गरिमामय बना दिया
इस दौरान महापौर श्री मुकेश टटवाल, संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री योगेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
श्रद्धालुओं और नागरिकों तक पहुंचा राष्ट्रभक्ति का संदेश
बाबा महाकाल की सवारी उज्जैन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। सवारी में देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को हाथों में लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी संदेश दिया, इस दौरान नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सहभागी बनें तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सम्मान व्यक्त करें
आस्था के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश
बाबा महाकाल की सवारी में देशभक्ति के इस संदेश ने यह भाव मजबूत किया कि उज्जैन की धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना भी उतनी ही प्रबल है। सवारी मार्ग पर तिरंगे के साथ दिखाई दिया यह दृश्य नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला रहा
नगर निगम द्वारा अभियान के माध्यम से नागरिकों को जोड़ते हुए यह संदेश दिया गया कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति है। जनभागीदारी से इस अभियान को व्यापक स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है
सवारी के बाद तत्काल सफाई का भी संदेश दिया
बाबा महाकाल की सवारी निकलने के पश्चात नगर निगम के सफाई मित्रों द्वारा स्वच्छता का भी संदेश दिया गया सवारी निकलने के पश्चात सफाई मित्रों ने तत्काल मार्ग को साफ एवं स्वच्छ किया जिससे नागरिकों को एवं वाहनों की आवाजावी में समस्या नहीं हुई

