Monday, August 10, 2026
Homeउज्जैनउज्जैन में भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा...

उज्जैन में भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा सम्पन्न

उज्जैन। भारत छोड़ो आंदोलन एवं अगस्त क्रांति दिवस की स्मृति में रविवार को शहर एवं जिला (ग्रामीण)कांग्रेस सेवादल उज्जैन के तत्वावधान में अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे चरक भवन के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर कांग्रेस कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली।

इसके बाद सुबह 11 बजे शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवादल की नवनियुक्त अध्यक्षाओं का पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान श्रीमती सीमा पटेल को शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष तथा श्रीमती रोशनी नामदेव को जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी महेश परमार,शहर अध्यक्षमुकेश भाटी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल उपाध्यक्ष, अरुण रोचवानी, वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी डॉ. चेनसिंग चौधरी (जिलाध्यक्ष, ग्रामीण कांग्रेस सेवादल), कुलदीप सिंह जाट (शहर अध्यक्ष, शहर कांग्रेस), डॉ. विजय बोडाना (जिलाध्यक्ष, यंग बिग्रेड सेवादल) , संगठन महासचिव अजय राठौर, नेता प्रतिपक्ष रवि राय,ललित मीणा, सुनील कच्छवाहा, पार्षद छोटेलाल मंडलोई, लीला बाई चौहान, रश्मि त्रिवेदी, हेमंत कोली, पुरुषोत्तम ठाकुर, रईस मंसूरी, अभिषेक शर्मा, संचित शर्मा, राजेंद्र चंदेल, पोप सिंह पंवार, बंटी खान, देवीलाल जाटवा सूर्या नेता, शेर खान, हुकुम सिंह आंजना, संगीता गोस्वामी, पार्वती फूलेरिया,फरहान मारवाड़ी, नीलम वीश्वास, सबा कुरैशी, ऊषा मालवीय,सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश दिया गया कार्यक्रम का संचालन जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ चैनसिंह चौधरी ने किया और आभार शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जाट ने माना उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हेमंत कोली ने दी 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments