उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रतिमाह आयोजित की जाने वाली संगठनात्मक मासिक जिला बैठक और आगामी “हर घर तिरंगा अभियान” की कार्ययोजना को लेकर भाजपा उज्जैन ग्रामीण की जिला बैठक आज जिला मुख्यालय लोक शक्ति भवन पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने की।
बैठक में गत माह के कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए “मन की बात” कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने एवं बूथ स्तर तक श्रवण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिले के प्रत्येक मंडल में 9 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 13 और 14 अगस्त को घर-घर तिरंगा लगाया जाएगा। 15 अगस्त की शाम सूर्यास्त से पहले तिरंगे को विधिवत और सम्मानपूर्वक उतारा जाएगा।
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक मंडल स्तर पर मौन रैली का आयोजन कर संगोष्ठी की जाएगी।
बैठक में संत रविदास जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों के तहत 17 अगस्त से मंडल स्तर पर निकाली जाने वाली कलश यात्रा की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
अंत मे उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ मात्र एक अभियान नही है ये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभक्ति का महोत्सव है।15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस हम “राष्ट्रीय उत्सव”की तरह मनाए।
बैठक को संबोधित करते हुए उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने व्यापारी बंधुओ, सभी सामाजिक संगठनों से और विशेषकर युवाओं से अपील की है वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों,प्रतिष्ठानों पर गर्व से तिरंगा फहराए और तिरंगा यात्रा में सहभागी बने।
बच्चा-बच्चा तिरंगे के साथ देशभक्ति का संकल्प ले।
जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विधायकगण सतीश मालवीय ,जितेन्द्र पंड्या, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री गणपत लाल डाबी, जिला महामंत्री श्याम शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर अंतरसिंह देवड़ा,हर घर तिरंगा अभियान की जिला टोली के जिला संयोजक राकेश यादव व सह संयोजक, महिपाल सिंह उमठ व गजेन्द्र सिंह राजावत मंचासीन रहे। जिला बैठक में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष मण्डल महामंत्री, मण्डल प्रभारी,मोर्चो के जिलाध्यक्ष,हर घर तिरंगा अभियान की जिला व मण्डल टोली,नगर पालिका व परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश यादव ने किया एवं आभार जिला महामंत्री श्याम शर्मा ने व्यक्त किया।
