Sunday, August 23, 2026
Homeउज्जैनबाबा महाकाल की राजश्री सवारी के पूर्व कंठाल से छत्री चौक तक...

बाबा महाकाल की राजश्री सवारी के पूर्व कंठाल से छत्री चौक तक चौड़ीकरण कार्य पूर्ण करना लक्ष्य रखते हुए कार्य करें – निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा

उज्जैन:  ’मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्य प्रचलित है निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निगम आयुक्त द्वारा नियमित रूप से चौड़ीकरण कार्यो का निरीक्षण किया जा रहा है।
आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा सोमवार रात्रि में कंठाल चौराहे से छत्रीचौक तक प्रचलित चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा सम्बंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि भगवान श्री महाकालेश्वर की राजश्री सवारी से पूर्व कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य को किया जाए। आपने प्रतिदिन के कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि कंठाल चौराहे से सती गेट मकानों के हटाने के पश्चात मौजूद मलबे को रात्रि के समय सम्बंधित ठेकेदार द्वारा अपने संसाधनों एवं मैन पावर को बढ़ाकर हटाने का कार्य किया जाए, प्री मानसून बारिश को दृष्टिगत रखते हुए मार्ग पर चूरम को बिछाये ताकि मार्ग पर फिसलन नहीं हो, निरीक्षण के दौरान सती गेट से सराफा मार्ग पर प्रीकास्ट ड्रेन का कार्य धीमी गति ये होना पाये जाने पर तथा पेवर ब्लॉक कार्य में मौजूद लेबर नहीं पाए जाने पर निगम आयुक्त द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना किया गया।
निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग के छोटा सराफा से छत्री चौक तक निगम द्वारा चिह्नित भवनों एवं दुकानों के निशान के अंतर्गत तुड़ाई कार्य को शीघ्र पूर्ण कर नाली निर्माण की गति को बढ़ाए, साथ ही सती गेट पर शेष मकानों को हटाने के साथ स्थानीय रहवासियों से समन्वय कर चौड़ीकरण कार्य को गति प्रदान करे। छत्री चौक चौराहे पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश निगम आयुक्त द्वारा दिए गए।
 निगम आयुक्त ने बताया कि बाबा महाकाल की राजश्री सवारी के पूर्व निगम द्वारा कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक चौड़ीकरण कार्य पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है, स्थानीय नागरिकों के सहयोग के साथ निगम के सभी अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए दिन रात कार्य कर रहे है बारिश के दौरान जलभराव की निकासी के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।
निगम आयुक्त द्वारा छत्री चौक से सत्यनारायण मंदिर तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मार्ग पर विद्युत पोल शिफ्टिंग के साथ नाली निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है,  निगम आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा सम्बन्धित ठेकेदार को निर्देशित किया कि छत्री चौक से ढाबा रोड़ पर रात्रिकालीन शिफ्ट में सीआरएम कर शीघ्र डीएलसी का कार्य शीघ्र पूर्ण करें, मार्ग के कमरी मार्ग चौराहे पर नाली निर्माण के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित पाए जाने पर वैकल्पिक पाइप लाइन से पानी की निकासी करे, बारिश के दौरान ठेकेदार ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर तक चूरम का उपयोग मार्ग पर करें ताकि मार्ग पर कीचड़ नहीं हो।
’निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, एसडीएम श्री लक्ष्मी नारायण गर्ग, अधीक्षणयंत्री यंत्री आर के जैन, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, सहायक यंत्री डी एस परिहार भवन अधिकारी राजकुमार राठौर उपयंत्री राजेंद्र रावत, एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार कंसल्टेड मौजूद रहे।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments