Friday, May 22, 2026
Homeदेशसोनिया, खरगे, राहुल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें...

सोनिया, खरगे, राहुल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा सहित पार्टी के कई नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक ‘वीर भूमि’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के एक सपूत, जिन्होंने देश भर में लाखों लोगों में आशा और आकांक्षा को प्रेरित किया, पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी को उनके शहादत दिवस पर हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments