उज्जैन। बाबा जयगुरुदेव आश्रम, पिंगलेश्वर स्टेशन के सामने स्थित जय गुरुदेव नगर में 13 मई से 15 मई तक परम पूज्य बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का 14वां वार्षिक जीवन रक्षक भंडारा सतसंग व नामदान कार्यक्रम सुबह 4.30 बजे व शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं प्रेमीजन सम्मिलित होंगे।
आयोजकों के अनुसार, संगत के प्रेमियों द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारे की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 100 से ज्यादा भंडारे लगाए गए साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए डेरा, रोटी, शौचालय एवं पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।
परम पूज्य बाबा उमाकांत जी महाराज ने इस आयोजन को “जीवन रक्षक भंडारा” बताते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु सत्संग में पहुंचकर अपने हाथों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेगा, उसे विशेष आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानवता को आने वाले कठिन समय से बचने के उपाय भी इस सत्संग एवं भंडारे में बताए जाएंगे।
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के उज्जैन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
