Thursday, May 14, 2026
Homeउज्जैनअभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में...

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

उज्जैन, । प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के करीब तीन बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और नंदी हाल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा। भस्म आरती के बाद तमन्ना ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

भस्म आरती के बाद तमन्ना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आज जो आरती देखने को मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। भस्म आरती में शामिल होकर बहुत ऊर्जा मिलती है। सब लोग एक साथ बैठकर जिस तरह आरती देखते हैं, ऐसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता।

इधर, मंदिर परिसर में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। भस्म आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से बढ़ाई गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments