उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण की आगामी कार्ययोजना को लेकर जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ जी की अध्यक्षता में जिला बैठक भाजपा जिला कार्यालय लोकशक्ति भवन पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ जी ने चल रहे अभियानों जैसे वी.बी.जी.राम.जी. अभियान, केन्द्रीय बजट अभियान पर विस्तृत चर्चा की, तथा आगामी कार्यक्रम 11 फरवरी भाजपा पितृपुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाने पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण दिवस पर सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करना है। जिसमें पुष्पांजलि, विचार गोष्ठी एवं स्वेच्छिक समर्पण निधि का संग्रहण शामिल है, व इस दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर व्याख्यान एवं संगोष्ठी करना है।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक व जिला प्रभारी समर्पण निधि अभियान श्री किशोर मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी माने जाते है, ये वह लोग होते है, जो घर-घर संपर्क करते है, मतदाताओं को प्रोत्साहित करते है। चुनाव के समय प्रचार अभियान में पुरी लगन से जुड़ते है, ओर हर स्तर पर संगठन को मजबूती देने का काम करते है। आप सब की निष्ठा ओर मेहनत ही पार्टी की जीत का आधार बनती है।
जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र परमार ने बताया कि आगामी कार्ययोजना को लेकर आयोजित जिला बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, जिला पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्षगण, मण्डल प्रभारीगण, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नगर पालिका, परिषद एवं जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, मोर्चाे के जिलाध्यक्ष, अभियानों की जिला एवं मण्डल टोली उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री श्याम शर्मा ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष व समर्पण निधि अभियान जिला सह प्रभारी श्री अश्विन डिंडोरकर ने माना।
