उज्जैन, । प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने रविवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से जनसंपर्क शाखा प्रभारी नवीन शर्मा ने आशीष विद्यार्थी का स्वागत किया। आशीष विद्यार्थी ने श्री कोटि तीर्थ कुंड पर स्थित प्राचीन श्री कोटेश्वर महादेव का विधिवत अभिषेक एवं पूजन भी किया।
