उज्जैन, । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान नानाखेड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नानाखेड़ा स्थित बस स्टेंड पर बस यात्रियों, रिक्शा संचालको और स्थानीय दुकानदारों से भी चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। साथ ही उन्होंने एक चाय की दुकान पर पहुंचकर चाय भी बनाई और गणमान्य नागरिकों से चाय पर चर्चा की।मुख्यमंत्री ने उज्जैन में मतदाताओं से चर्चा कर एसआईआर कार्य में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान उज्जैन दक्षिण विधानसभा के बूथ क्रमांक 165 के मतदाताओं से राजनंदिनी परिसर पहुच कर एसआईआर पर चर्चा की। उन्होंने वहां एकत्रित मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं को जानकारी दी, 2003 की मतदाता सूची की जानकारी बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर गणना पत्रक भरकर बीएलओ को शीघ्र वापस दें, जिससें एसआईआर का कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सकें। उन्होंने गणमान्य नागरिकों को एसआईआर के कार्य में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
