Friday, April 24, 2026
Homeउज्जैनबैलगाड़ी से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी...

बैलगाड़ी से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी की रस्मों में दिखा देसी रंग

उज्जैन , मध्‍य प्रदेश के उज्जैन जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। जहां पहले दिन शुक्रवार को माता पूजन कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ भाजपा नेताओं ने भी डीजे और ढोल पर डांस कर माहौल को और खुशनुमा बना दिया। वहीं, आज दूसरे दिन शनिवार को अथर्व होटल के पीछे लगे विशेष कार्निवाल कार्यक्रम में अभिमन्यु अपनी होने वाली दुल्हन डॉ. इशिता यादव के साथ बैलगाड़ी पर एंट्री करते दिखाई दिए। दोनों चश्मा लगाए देसी अंदाज में मंच तक पहुंचे तो माहौल तालियों से गूंज उठा।

उल्‍लेखनीय है कि आज शनिवार रात महिला संगीत का आयोजन है, जबकि असली रस्में रविवार यानी 30 नवंबर को होंगी। अभिमन्यु और इशिता का विवाह सांवरा खेड़ी में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में होगा, जहां कुल 22 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे। मुख्‍यमंत्री के बेटे-बहू भी इसी समारोह का हिस्सा बनेंगे। मुख्‍यमंत्री की बेटी डॉ. आकांक्षा ने कहा कि “भाई की शादी में खूब मजा आ रहा है।” वहीं सीएम की बहन कलावती यादव ने महाकाल की कृपा का आभार जताते हुए सबके जीवन में ऐसे ही खुशियों की कामना की।

शादी का निमंत्रण पत्र भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी साधारण डिजाइन को लोग मुख्‍यमंत्री की सादगी का उदाहरण बता रहे हैं। शादी के कार्यक्रम कुल पांच दिनों तक चलेंगे। रस्मों के लिए उज्जैन के दो होटल बुक हैं, जबकि कुछ विधियां सीएम हाउस में हो रही हैं। सामूहिक विवाह समारोह के बाद रिसेप्शन भी अथर्व होटल में होगा। इस बार सीएम परिवार ने मेहमानों की सूची सीमित रखी है। करीबी रिश्तेदारों, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों तक ही बुलावा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments