Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनकलेक्‍टर श्री सिंह ने संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का अधिकारियों...

कलेक्‍टर श्री सिंह ने संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का अधिकारियों एवं कमर्चारियों को वाचन कराया

उज्जैन, ।  26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में दृढ़ संकल्‍प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। बुधवार 26 नवंबर 2025 को सम्राट विक्रमादित्‍य प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितिय तल के सभाकक्ष में कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह ने आयुक्‍त कार्यालय एवं कलेक्‍टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कमर्चारियों को संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, अपर कलेक्‍टर श्री शाश्‍वत शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप सिंह, संयुक्‍त आयुक्‍त श्री आर. के. वर्मा, उप आयुक्‍त श्री रणजीत कुमार तथा आयुक्‍त कार्यालय एवं कलेक्‍टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

      कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया कि ‘’ हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्‍व-सम्‍पन्‍न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्‍मक गणराज्‍य बनाने के लिए तथा उसके समस्‍त नागरिाकों को : सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्‍याय, विचार, अभिव्‍यक्ति, विश्‍वास, धर्म और उपासना की स्‍वतंत्रता , प्रतिष्‍ठा और अवसर की समता प्राप्‍त कराने के लिए तथा उन सब में व्‍यक्ति की गरिमा और राष्‍ट्र की एकता और अखण्‍डता सुनिश्चित करने वाली बन्‍धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्‍मार्पित करते है’’ ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments