Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनप्रभारी मंत्री श्री टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश के 70 वे...

प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम उमंग और उत्साह से मनाया गया

उज्जैन,  । मध्यप्रदेश का 70 वां स्थापना दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कालिदास अकादमी में आयोजित किया गया।

  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने भारत माता और मध्यप्रदेश की जय बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस की शुभ मंगलकामनाएं देता हूं। उज्जैन में तो भगवान श्री कृष्ण का विद्यालय भी है। आप सभी को मेरा नमन हैं। म.प्र. भारत का हृदय प्रदेश है। यह आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र चरित्र निर्माण की भूमि है।

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। जिले में फार्मर रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व, कपिला गौशाला, प्रधानमंत्री आवास आदि में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। सिहंस्थ 2028 में क्षिप्रा के निर्मल जल से ही स्नान होगा। उज्जैन शिक्षा में भी सिरमौर बन रहा है। उज्जैन सांस्कृतिक, पर्यटन और धार्मिक रुप से विश्व पटल पर अंकित है। उज्जैन को आध्यात्मिक नगरी के रुप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जा रहा है।

    राज्यसभा सांसद बालयोगी श्री उमेशनाथ जी महाराज ने कहा कि हम 70 वां मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मना रहे हैं। हमारा प्रदेश पावन स्थली है, यहां दो ज्योर्तिलिंग स्थापित हैं। माँ नर्मदा का उद्गम हमारे प्रदेश से हुआ है। मां नर्मदा के कंकर-कंकर में भगवान शंकर हैं। ‘परहित सरहस धर्म नहीं भाई’ मां नर्मदा अन्य प्रदेशों को भी जल प्रदान करती है। माही नदी अत्यंत पवित्र नदी है। 20,600 नदियों में डूबकी लगाने का पुण्य माही नदी में डुबकी लगाने से मिलता है। यहां शक्तिपीठ भी है, यह धर्म और संस्कृति का प्रदेश है। यहां की रज को हम प्रणाम करते हैं। विकसित भारत में विकसित मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण स्थान है। हम मन‌ से मन को जोड़ते हैं और सभी का हृदय से स्वागत करते हैं।

    विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने मध्यप्रदेश की जय बोलकर कहा कि म.प्र. भारत के केंद्र में स्थित है। यहां डोंगला में अक्षांश और देशांतर रेखाओं का केंद्र स्थापित है। यहां माण्डू, सांची, खजुराहों, उज्जैन आदि ऐतिहासिक और धार्मिक केन्द्रों का प्रमुख स्थान है। यहां पर नवीन मेडिकल और नवीन आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित किये जा रहे हैं।

    उज्जैन को भी आई टी हब बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा के शुद्धिकरण के लिए कान्ह-क्लोज डक्ट परियोजना शुरु की है। सिंहस्थ 2028 के लिए शासन द्वारा शहर की कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। प्रदेश में पहली बार हर संभाग में इन्वेस्टर्स समिट हुई है। हर खेत में पानी हर उद्योग में पानी के लिए शासन कार्यरत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश को देश में अग्रणी बनाकर कार्यरत है। प्रदेश ने देश को श्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे प्रधानमंत्री दिये। ये हम सब के लिए गौरव की बात है।

       महापौर श्री टटवाल ने म.प्र. के स्थापना दिवस और देव प्रबोधिनी एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि म.प्र. देश का हृदय प्रदेश है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन से हैं और वे पूरे प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सिहंस्थ 2028 के कार्यों के लिए नागरिक स्वप्रेरणा से अपना मकान तोड़ रहे हैं। यहां के नागरिक अतिथियों के लिए सर्वस्व न्यौछावर करते हैं। हम सभी कानून संविधान और सभी नियमों का पालन करें और एक अच्छे नागरिक बनें।

     श्रीमती कलावती यादव ने म.प्र. के स्थापना दिवस के गरिमामय आयोजन में उपस्थित सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि म.प्र. के विकास में सभी ने अपनी योग्यतानुसार प्रदेश को आगे बढ़ाया है। म. प्र. बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। विगत 22 वर्षों से प्रदेश ने अभूतपूर्व वृद्धि की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक पर्यटन के लिए उज्जैन को हेलिकाप्टर सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

     कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें जिला उद्योग केन्द्र, स्मार्ट सिटी, खादी ग्राम उद्योग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन, जनसंपर्क आदि विभाग थे। प्रदर्शनी का अवलोकन कार्यक्रम के अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया और किए गए विशिष्ट कार्यों और प्रदर्शनी की सराहना की।

    कार्यक्रम में कालिदास अकादमी स्थित हॉल के मंच पर मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति को दर्शाते हुए कलाकारों द्वारा संगीत एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल न दीप प्रज्वलित कर किया।     कार्यक्रम में श्री  प्रभुलाल जाटवा, श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, डीआईजी श्री नवनीत भसीन , कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments