Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनआईडीए उज्जैन शाखा द्वारा पैथोलॉजी विषय पर व्याख्यान का आयोजन

आईडीए उज्जैन शाखा द्वारा पैथोलॉजी विषय पर व्याख्यान का आयोजन

उज्जैन। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) उज्जैन शाखा के तत्वावधान में “पैथोलॉजी विषय पर व्याख्यान” का आयोजन होटल शुभश्री में किया गया। इस व्याख्यान को प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट डॉ. अभिराज रामचंदानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। डॉ रामचंदानी ने बताया कि दंत उपचार में खून की जांच बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रोग के सही कारण और निदान की पुष्टि करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईडीए अध्यक्ष डॉ. इमित पाल सलूजा ने की, वहीं संचालन डॉ. अंकित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अंकित बाबर, डॉ. सागर मारोठिया, डॉ. अनिमेष पंडित, डॉ. माधुरी रघुवंशी, डॉ. प्रदीप पाटीदार, डॉ. तुषार बंसल, डॉ. अंकित पांचाल सहित कई अन्य दंत चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम से संबंधित समस्त जानकारी डॉ. आदित्य सिंह गौड़ द्वारा प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments