उज्जैन, । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत प्रगतिरत केडी गेट से निकास चौराहा मार्ग चौड़ीकरण कार्य का खजूरवाली मस्जिद के समीप निरीक्षण किया। यहां स्वप्रेरणा से विकास के लिए नागरिकों द्वारा मार्ग चौड़ीकरण के लिए अपने घरों के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है। नागरिकों द्वारा प्रस्तुत अनुपम उदाहरण पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रसन्नता व्यक्त कर नागरिकों का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की मार्ग चौड़ीकरण से शहर के इस पुराने बाजार को पुनः नई दिशा मिलेगी और व्यापार बढ़ेगा । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यहां नागरिकों से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम जानी। नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव से सिंहस्थ कार्यों संबंधित चर्चा कर अपनी मन की बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह को निर्देश दिए की शहर के विकास के लिए स्वप्रेरणा से मार्ग चौड़ीकरण के लिए मकान तोड़ने का कार्य करने वाले पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाए। कार्य तीव्र गति से हो और नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएं।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा,नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा,श्री संजय अग्रवाल,श्री रवि सोलंकी आदि उपस्थित रहें ।
