दिनांक 15.09.2025 को थाना पंवासा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करोंदिया रोड, जैवंतपुरखेड़ा मोड़ के आगे, एक सफेद रंग की एक्टिवा (बिना नम्बर) पर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर उज्जैन की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पंवासा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सीताराम भुरिया हमराह आरक्षक 1876 यशवंत मीणा, शासकीय वाहन व पंचगणों को साथ लेकर बताए स्थान पर पहुंचे तथा रोड किनारे छुपकर एक्टिवा का इंतजार किया। कुछ समय पश्चात मुखबिर द्वारा बताई गई सफेद रंग की एक्टिवा बिना नम्बर आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया।
▪️एक्टिवा की तलाशी के दौरान वाहन में रखे दो विमल बैग से 300 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एमएल) देशी प्लेन शराब, कुल 51 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 24,000 रुपये की शराब पाई गई। मौके पर एक्टिवा वाहन (कीमत लगभग 01 लाख रुपये) भी जब्त किया गया।
आरोपीगण के नाम –
- बंटी गेहलोद पिता मोहनलाल गेहलोद, उम्र 35 वर्ष, निवासी 39/2 अंकपात मार्ग, धनकुट्टा मोहल्ला, थाना चिमनगंज मंडी, उज्जैन।
- जितेन्द्र सोलंकी पिता रमेश सोलंकी, उम्र 46 वर्ष, निवासी 44/2 कमल कॉलोनी, थाना चिमनगंज मंडी, उज्जैन।
जब्ती विवरण –
- 300 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (कुल मात्रा 51 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹24,000/-)
- एक सफेद रंग की एक्टिवा (बिना नम्बर, कीमत लगभग ₹1,00,000/-)
कुल जब्ती माल कीमत लगभग ₹1,24,000/-
पुलिस कार्यवाही –
आरोपीगण से शराब परिवहन हेतु किसी प्रकार का लाइसेंस/परमिट प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पंचानामे की कार्यवाही कर शराब एवं एक्टिवा विधिवत जब्त की गई।
आरोपीगण बंटी गेहलोद एवं जितेन्द्र सोलंकी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना पंवासा लाया गया।
जप्तशुदा शराब को मालखाने में जमा कर, एक्टिवा को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया।
आरोपीगण के विरुद्ध थाना पंवासा में अपराध क्रमांक 286/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
सराहनीय कार्य –
थाना प्रभारी पंवासा उनि. गमर सिहं मण्डलोई , सउनि सीताराम भूरिया, आर. 1876 यशवंत मीणा
पुलिस का संदेश –
उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार जिले में अवैध शराब की रोकथाम एवं अपराधियों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, परिवहन या बिक्री होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
