सदस्यों को 8 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा- अध्यक्ष श्री माहेश्वरीजी
उज्जैन, । विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक की 32 वीं वार्षिक साधारण सभा बैंक के अध्यक्ष श्री राजेशजी माहेश्वरी की अध्यक्षता में शनिवार 13 सितम्बर 2025 को मनोरमा गार्डन आगर रोड पर आयोजित की गई। सभा में सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री माहेश्वरीजी ने कहा कि बैंक सहकारिता के उद्देश्यो को साकार करती हुई अपने स्थापना वर्ष से ही निरंतर लाभ अर्जित कर सदस्यों को लाभांश प्रदान कर रही है। साथ ही बैंक डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाला एक मात्र बैंक बन गया है, डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से बैंक के ग्राहकों व सदस्यों को एटीएम, क्यूआर कोड, यूपीए, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस, एसएमएस व मिस कॉल बैलेंस के साथ व्हाटअप बैंकिंग की सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। साधारण सभा में अध्यक्ष श्री माहेश्वरीजी ने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति की जानकारी देते हुए सदस्यों के प्रश्नों व सुझावों का संतोषप्रद उत्तर दिया। बैंक की आगामी गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्षद्वय राकेशजी वनवट, मनोजजी बोहरा, संचालक मंडल के सदस्यगण सर्वश्री श्री राजेशजी गर्ग, श्री दिलीपकुमारजी जैन (बरबोटा), श्री रामविलासजी गुप्ता, श्री नरेन्द्रकुमारजी सोगानी, श्री आलोककुमारजी अग्रवाल, श्री शैलेषजी कलवाडिया, श्री हरिनारायणजी बड़वाया, श्रीमती रिकिताजी चौधरी, श्रीमती सुनीताजी पलोड़, श्री जगदीशचंद्रजी शर्मा, श्री राजेशजी अग्रवाल (सी.ए) सीईओ श्री शरदजी गुप्ता सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभा के अंत में आभार महिला संचालक रिकिताजी चौधरी ने व्यक्त किया।
