उज्जैन, आवेदिका निवासी-आनन्दनगर, आगररोड उज्जैन का विवाह राकेश निवासी इन्दौर के साथ 29 जुलाई 2017 को हुआ,आवेदिका 16 अक्टूबर 2024 से मायके में निवासरत उसने पति के विरुद्ध भरण-पोषण तथा तलाक का केस न्यायालय में लगाया,लोक अदालत में समझाईश के बाद,दोनों ने साथ रहने का समझौता किया,पांच वर्षीय पुत्र निहारे को अब माता-पिता दोनों का स्नेह मिलेगा । इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में आवेदिका का विवाह जितेन्द्र निवासी बदनावर के साथ 23 अप्रैल 2021 को हुआ,आवेदिका 28 अक्टूबर 2024 से मायके में निवासरत पति के विरुद्ध भरण पोषण का केस न्यायालय में लगाया,लोक अदालत में समझौता हुआ,तीन वर्षीय पुत्री रीना को माता पिता दोनों का प्यार मिलेगा । आवेदिका का पक्ष ठाकुर हरदयालसिंह एडवोकेट ने रखा,उक्त दोनों प्रकरण सहित 50 प्रकरणों में आपसी सहमति से समझौता हुआ ।
